Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार  4, 5 और 6 जुलाई को भी भारी बारिश होने के आसार है। इस बार कुमाऊं में मानसून की बारिश ज्यादा सक्रिय है। मानसून का कुमाऊं के आसमान पर इतना प्रेशर है कि बहुत तेज बारिश की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वही अन्य जिलों में भी बारिश होगी और इनके लिए येलो अलर्ट जारी है।

कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में पहली से 10वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *