Friday, July 24, 2026
Latest:

उत्तराखंड

इन इलाकों में गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन, तापमान में वृद्धि होने लगी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोडा और चंपावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दून में शुक्रवार को सुबह से मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे उमसभरी गर्मी ने पसीने छुड़ाए।  शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *