Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ के गुंजी पहुँचने पर फिर दिखी मुख्यमंत्री धामी की सरलता, सेना और बीआरओ के अधिकारियों से दिखे विभिन्न विषयों पर चर्चा करते 

गुंजी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र गुंजी पहुंचे। ITBP व बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान सीएम धामी ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन-रात समर्पण भाव के साथ राष्ट्र सेवा में तैनात जवानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सीएम धानी ने कहा सीमांत क्षेत्रवासी हमारे सीमा के प्रहरी हैं और उनका कल्याण और सर्वांगीण विकास हमारी ज़िम्मेदारी है। इसी के दृष्टिगत अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *