Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन,अब तक पांच सीटों पर 26 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा,आज आखिरी दिन

पौड़ी : कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वह रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं भाजपा समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा से तीन और नैनीताल सीट से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल नामांकन  दाखिल कर दिया है.। वहीं नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *