Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चम्पावत विधानसभा की 174 घोषणाओं की प्रगति की करी समीक्षा , तैयारी के साथ आने के दिए निर्देश

उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्पूर्ण डाटा समय से सीएम पोर्टल पर अपलोड तथा स्थानांतरित करने वाली घोषणाओं की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। सीएस ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता तथा गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्य कब तक पूरे कर लिए जाएंगे यह जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चम्पावत हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 174 घोषणाओं में 111 पूर्ण कर ली गई हैं। 47 घोषणाओं पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने अपूर्ण 16 घोषणाओं पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव राधिका झा, शैलेश बगौली, एस एन पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चम्पावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *