उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने गोपीनाथ मंदिर में भोले बाबा के किये दर्शन, समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की करी कामना 

गोपेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में दर्शन के लिए आए स्थानीय लोगों और देश भर से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की और उनके यात्रा अनुभव की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतुष्टि का भाव देखकर निश्चित रूप से कह सकता हूं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री एक सकारात्मक संदेश लेकर जा रहे हैं।
May be an image of 9 people, temple and wedding

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *