Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत का विशिष्ट आवंटन पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जताया आभार, 5 साल में विद्युत उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य,  अधिकारियों को एक साथ काम करने का दिया मंत्र

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय पूल से 100 मे.वा. विद्युत का विशिष्ट आवंटन करने पर उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। यह आवंटन इस माह 04 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिये किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पिछले माह को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य में विद्युत उत्पाद एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की थी, तथा राज्य को केंद्रीय पूल से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपेक्षा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *