Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुभाष रोड़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र गोर्खा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां 28 हजार से अधिक गोरखा समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा आज पूरा गोर्खा समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा दुगने अंतर से जीतने के साथ साथ 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, भाजपा टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, दर्जाधारी कैलाश पंत मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, गोरखा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक शाही, सह संयोजक दिनेश प्रधान, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *