Thursday, July 23, 2026
Latest:

उत्तराखंड

देहरादून में मोर्टार ब्लास्ट होने से 5 लोग जख्मी, सभी की हालत नाजुक

देहरादून : राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के किद्दूवाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 05 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल पुलिस ने दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं। मालदेवता इलाके के सैन्य फायरिंग क्षेत्र से कबाड़ी मोर्टार उठाकर लाया था। आज दुकान पर जैसे ही कबाड़ी उस मोर्टार को तोड़फोड़ कर रहा था तभी ब्लास्ट हो गया और पांच लोग पूरी तरह से घायल हो गए। पुलिस व फायर टीम मौके जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *