उत्तराखंड

राजपुर क्षेत्र में गिरी दीवार,चपेट में आयी वृद्ध महिला, SDRF की तत्परता से बची महिला की जान

देहरादून : आज राजपुर क्षेत्र के साईं मंदिर के पास दीवार गिर गई। दीवार गिरने सेर एक महिला उसकी चपेट में आ गई।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम को मुख्य आरक्षी दीपक पंत और उनकी टीम तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में थी, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया।

घायल महिला का विवरण —

नाम – मनसा देवी
पति – घराहन सिंह
आयु – 85 वर्ष
निवासी – बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *