Friday, July 24, 2026
Latest:

उत्तराखंड

भीमताल में मूसलाधार बारिश के चलते घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान, विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया निरीक्षण

नैनीताल : भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।

पीड़ित बिशन राम ने बताया कि रविवार की देर रात पहाड़ी का मलबा उनके मकान तक पहुंच गया। उन्होंने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। साथ ही कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदारों के वहा रहना पड़ रहा है। पिछले साल भी मलबा आने से बेहद नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि एसडीएम को मौके पर बुलाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। साथ ही एसडीएम से आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कैड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को कुमाऊं कमिश्नर और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *